फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से निकली साईं बाबा की शोभायात्रा

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Mirzapur
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्राचीन शिव दुर्गा साईं कमेटी के तत्वावधान में नगर में सोमवार को साईं बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान दर्शन करने के लिए आस्थावानों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के वासलीगंज स्थित साईं मंदिर से शुरू होकर स्वामी दयानंद मार्ग, बेलतर, डंकीनगंज, चौबेटोला, टटहाई रोड, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, धुंधी कटरा, नबालक का तबेला, बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची का चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान बाबा का जयकारा लगाते हुए भक्तजन आगे बढ़ रहे थे। दो घोड़े के रथ पर विराजमान होकर जब शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकली तो श्रद्धालु अपनी-अपनी छताें और बारजे से पुष्पों की वर्षा कर रहे थे। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संजय यादव, रत्नेश दूबे, शिवेंद्र श्रीवास्तव, उमेश राज, उमेश अग्रवाल, भोलानाथ केशरवानी, राकेश उमर, लल्लू गुप्त, विंध्यवासिनी, कमलेश तिवारी, शरद मेहरोत्रा, राजीव, मक्खन लाल, वजीर सिंह, रमेश गौड़, अजीत गुप्त, नसीम खां, राज दूबे, अमित श्रीवास्तव, रितेश केशरवानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें