फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल से पकड़े गए 92 पुरस्कार घोषित इनामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल परिक्षेत्र के तीनों जिलों की पुलिस ने आईजी पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में अभियान चलाकर पुरस्कार घोषित इनामिया अपराधियों को पकड़ा है। वर्ष 2020 में कुल 92 पुरस्कार घोषित इनामिया पकड़े गए। इसमें सोनभद्र ने सबसे अधिक 50 हजार के चार और भदोही ने एक इनामिया को पकड़ा। वर्ष 2017 से अब तक की बात करें तो तीनों जिले मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही से 197 पुरस्कार घोषित अपराधियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले में वर्ष 2017 में कुल 24 अपराधी, वर्ष 2018 में तीन, वर्ष 2019 में 13 अपराधी और वर्ष 2020 में अब तक 36 पुरस्कार घोषित अपराधी पकड़े गए है। तीन वर्षों में 76 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें 25 हजार पुरस्कार राशि के 23, 20 हजार पुरस्कार राशि के एक, 15 हजार पुरस्कार राशि के 21, 10 हजार पुरस्कार राशि के दो, पांच हजार पुरस्कार राशि के छह व पांच हजार से कम कम पुरस्कार राशि के 23 अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। सोनभद्र जिले में वर्ष 2017 में 31 अपराधी, वर्ष 2018 में 26, वर्ष 2019 में 26, वर्ष 2020 में अब तक 20 पुरस्कार घोषित अपराधी पकड़े गए है। तीन वर्ष में कुल 103 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 50 हजार पुरस्कार के चार, 25 हजार के 13, 20 हजार के दो, 15 हजार के 17, 10 हजार के 17, पांच हजार के 10 और पांच हजार से कम के 40 अपराधियों पर कार्रवाई की गई। भदोही जिले में वर्ष 2017 में कुल 24, वर्ष 2018 में तीन वर्ष 2019 में 13, वर्ष 2020 में अब तक 36 पुरस्कार घोषित अपराधी पकड़े गए है। तीन वर्षो में 76 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें 50 हजार पुरस्कार के एक, 20 हजार का एक, 10 हजार का छह, पांच हजार के नौ अपराधी पर कार्रवाई की गई।
..........................
50 हजार पुरस्कार वाले ये है अपराधी
मिर्जापुर। विंध्याचल परिक्षेत्र में 50 हजार के पांच अपराधी पकड़े गए। इसमें सोनभद्र से अखिलेश ठाकुर पुत्र दुदेश्वर निवासी मझियावां थाना नवीनगर जनपद औरंगाबाद बिहार को 19 सितंबर 2019 को गिरफ्तार किया गया है। सन्तोष पासवान पुत्र विजय पासवान निवासी कुरमी पोखरा थाना नवीनगर जनपद औरंगाबाद बिहार को 11 अक्तूबर 2019 को गिरफ्तार किया गया। शशि चन्द्रवंशी पुत्र प्रद्युम्न चन्द्रवंशी निवासी मखरा थाना ओब्रा जनपद औरंगाबाद बिहार को दिनांक 15 नवंबर 2019 को गिरफ्तार किया गया। विकास सिंह उर्फ बुलेट सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी सखरा थाना राजपुर जनपद रोहतास बिहार को दिनांक 16 नवंबर 2019 को गिरफ्तार किया गया है। भदोही जिले से दीपक उर्फ कल्लू पुत्र छोटेलाल निवासी चौक सुरियावां थाना सुरियावां जनपद भदोही को सात जुुलाई 2020 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें