फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा में तर्जनी उंगली का देना होगा फिंगर प्रिंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएड प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को दो पाली में आयोजित हो रही है। इसके लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर तीन-तीन सौ परीक्षार्थी शामिल होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सिटिंग अरेंजमेंट किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक दो पालियों में बीएड की प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगी। नकल विहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा के आयोजन के लिए पूरी तैयारी की गई है। इस बार परीक्षा में नई बात यह है कि परीक्षार्थियों को अपनी तर्जनी ऊंगली का फिंगरप्रिंट देना होगा। मास्क पहनकर ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा में रखे गए हैं और परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले मजिस्ट्रेट की निगरानी में उनको परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को तैयारी की गहमा गहमी रही। सिटिंग अरेंजमेंट व अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र के आसपास के फोटो स्टेट की दुकानें अथवा साइबर कैफे व अन्य बंद रहेंगे।
इस बार परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र आनलाइन डाउनलोड करने को कहा गया है। साथ ही उस डाउनलोडेड प्रवेश पत्र की फोटो कापी को आवेदन फार्म पर लगाए जाने वाली फोटो की दूसरी फोटो चस्पां कर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा। अन्य कई सुरक्षा उपायों की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र, केबी पीजी कालेज, जीडी बिनानी पीजी कालेज, जीआइसी, जीजीआइसी, वसंत विद्यालय इंटर कालेज, बीएलजे इंटर कालेज तथा माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें