मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में आईपीएचएल लैब स्थापित की जा रही है। इसके संचालन के लिए मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. संजीव कुमार सिंह और फर्म पीओसीटी के मैनेजर उपेंद्र ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
प्राचार्य ने बताया कि बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायलॉजी और पैथोलॉजी विभाग लैब का संचालन करेंगे। इससे विभिन्न बीमारियों की सटीक जांच हो सकेगी। बताया कि अस्पताल में बीएचयू के समकक्ष जांच की सुविधा मरीजों को उपलब्ध हो सकेगी। आईपीएचएल लैब में उच्च स्तरीय 92 तरह की जांचें होंगी। संवाद