फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पंचायत सहायक के 92 पद खाली, मिनी सचिवालयों पर ताले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पंचायत सहायक की तैनाती नहीं होने के कारण जिले के 92 पंचायत भवनों पर ताले लटक रहे हैं। ग्राम पंचायतों में विकास कार्य बाधित हैं। वहीं, ग्रामीणों को ब्लाॅक मुख्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई पंचायत भवन ऐसे हैं, परिसर में खरपतवार और गंदगी के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन

जिले के 809 ग्राम पंचायत के पंचायत भवनों पर 717 पंचायत सहायकों की नियुक्ति है। त्याग-पत्र अथवा अन्य कारणों से जिले में विभिन्न विकास खंडों में 92 पंचायत सहायक पद रिक्त चल रहा है। ब्लाकवार आंकड़ों पर ध्यान दें तो छानबे में 97 ग्राम पंचायत की तुलना में 18, हलिया में 79 ग्राम पंचायत की तुलना में पांच, जमालपुर में 99 ग्राम पंचायत की तुलना में 11, कोन में 44 ग्राम पंचायत की तुलना में तीन, लालगंज में 53 ग्राम पंचायत की तुलना में चार, मझवां में 40 ग्राम पंचायत की तुलना में चार, सिटी में 87 ग्राम पंचायत की तुलना में 16, नरायनपुर में 96 ग्राम पंचायत की तुलना में आठ, पहाड़ी में 46 ग्राम पंचायत की तुलना में छह, पटेहरा के 50 ग्राम पंचायत में तीन, राजगढ़ में 83 ग्राम पंचायत में 10्र व सीखड़ विकास खंड के 35 ग्राम पंचायत के चार ग्राम पंचायत में तीन पंचायत सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं।
इनसेट
-
कई मिनी सचिवालय जर्जर
मिर्जापुर। जिले में कई मिनी सचिवालय जर्जर हो गई हैं। वहीं, सफाई नहीं होने के कारण पंचायत भवनों और आसपास गंदगी फैली है। सिटी ब्लाक क्षेत्र के चितावनपुर, बिकना, अर्जुनपुर पाठक में पंचायत भवन जर्जर है। जान हथेली पर लेकर प्रधान, सचिव यहां काम करते हैं। खजुरी के पंचायत भवन के चारों तरफ कीचड़ और गंंदगी से लोग परेशान हैं। नरायनपुर ब्लाक के जमुई सुंदरपुर में खरपतवार और झाड़ियां उगी हैं।
विज्ञापन

वर्जन

पंचायत सहायकों की तैनाती के लिए एडीओ पंचायत को सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद सूची तैयार शासन को भेजी जाएगी। - -संतोष कुमार, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें