फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धड़ल्ले से चल रहा प्लास्टिक एवं थर्माकोल का चलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शासन द्वारा प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पाद की बिक्री बंद होने के बाद दूकानदार जमकर मनमानी कर रहे हैं। ज्यादातर दूकानदार प्रतिबंध के बावजूद प्लास्टिक व थर्माकोल में सामान दे रहे हैं, वहीं कुछ दूकानदार कपड़े के बैग के लिए अलग से पैँसे की मांग कर रहे हैं। दूकानदार कपड़े थैले के लिए दो रुपये की मांग कर रहे हैं। प्रशासन की सख्ती का असर कुछ हद तक शहर में दिखता है, लेकिन ग्रामीण इलाके के दूकानदार इस सख्ती से काफी दूर हैं। डीएम अनुराग पटेल का कहना है कि प्लास्टिक व थर्माकोल से बने उत्पाद में सामान बेचने की शिकायत पर माल जब्त करने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज होगा।
विज्ञापन

लाख कवायद के बाद भी नगरीय इलाकों सहित जिले के ग्राम्यांचलों में प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पादों की बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कहीं चोरी-छिपे तो कहीं खुलेआम प्लास्टिक के पन्नी में परचून के सामानों सहित सब्जियों को दूकानदार दिया जा रहा है। यही नहीं नगर के बाजारों में तो दूकानदार चोरी-छिपे अपनी जेब में पन्नी को रखे रहते हैं और ग्राहकों के आने पर चोरी से निकालकर उसमें सब्जियां देते हैं। अधिकांश दूकानदार तो पहले कहेंगे कि सरकार ने प्लास्टिक व थर्माकोल से बने उत्पादों को बंद कर दिया है, लेकिन बाद में अपने कुछ चुनिंदा ग्राहकों को प्लास्टिक के पन्नी में सामान देते हैं, जिससे उनकी दूकानदारी बनी रहे। दीपों के त्योहार दीपावली को ध्यान में रखते हुए अधिकांश दूूकानदारों ने तो पहले से ही प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पादों के आर्डर भी दे दिए हैं। समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जानकारी मिलने पर नगर के कई इलाकों में छापेमारी करके बड़े पैमाने पर माल भी जब्त किया जाता है, लेकिन पूर्ण रूप से प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पादों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। उधर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा है कि यदि कहीं प्लास्टिक व थर्माकोल के उत्पादों में सामान बेचे गए तो सख्त कार्रवाई करते हुुए मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन इलाकों पालीथीन में दिया जा रहा सामान
नगर के वासलीगंज, त्रिमोहानी, नारघाट, विंध्याचल, संगमोहाल, इमरती रोड, तहसील रोड आदि इलकों में पॉलिथीन में सामान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें