फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को अब नहीं होना पड़ेगा बिचौलिए का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के लघु और सीमांत किसानों का खरीद केंद्र पर धान बेचने के लिए सरकार द्वारा विशेष ख्याल रखा गया है। धान बेचने के लिए अब क्षेत्र के किसानों को बिचौलिए का शिकार नहीं होना पड़ेगा। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की धान की खरीद अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य कर दिया है। अब तक जिले मे सिर्फ 11 हजार किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा चुका है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 14 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन कम हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में एडीओ कोआपरेटिव अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि डीएम ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके दोबारा रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर तक निर्धारित की है। अब लघु किसान सिर्फ 46 कुंतल धान खरीद केंद्र पर बेच सकेंगे, वहीं सीमांत किसान 93 कुंतल तक धान बेच सकेंगे। प्रदेश की सरकार भ्रष्टाचार समाप्त करने तथा किसानों को शोषण होने से बचाने के लिए अब मंगलवार व शुक्रवार को सिर्फ लघु व सीमांत किसानों की धान खरीद का दिन निर्धारित किया है। महिला किसान को किसी भी दिन विशेष वरीयता प्राप्त होगी, लेकिन किसान के रजिस्ट्रेशन के बाद राजस्व विभाग द्वारा सत्यापन कराया जाएगा। राजस्व विभाग को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट भी देनी होगी। उसके बाद सही पाए जाने पर ही धान की खरीद की जाएगी। एडीओ कोआपरेटिव ने बताया कि जमालपुर क्षेत्र मे छह धान क्रय केंद्र खोले गए हैं, जिसमें मठना, विशेषरपुर माफी, बहुआर, जमालपुर, चौकिया, भुइली सहित आधा दर्जन धान केंद्र खोले गए हैं। क्षेत्र के समस्त धान क्रय केंद्रों पर आगामी एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार बिचौलिए किसान का शोषण नही कर पाएंगे। जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वह 15 नवंबर तक करा लें। उन्होंने बताया कि बडे़ किसानों को खतौनी के आधार पर धान बेचने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें