फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबाव न देने पर बीडीओ ने भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत मजदूरी के भुगतान में रुचि न लेने के कारण खंड विकास अधिकारी हलिया ने ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट जिला विकास अधिकारी को सौंप दी है।
विज्ञापन

कार्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर बीडीओ हलिया दीनदयाल ने 11 सितंबर 2018 को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। तीन दिन में नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया था। समय से जवाब न देने पर अहुंगीकला, अहुगी खुर्द, भटपुरवा, पुरवा औसान सिंह तथा राजपुर ग्राम विकास अधिकारी कौशल कुमार गिरि व ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक राव समय से भुगतान में रुचि न लेने तथा मनरेगा मजदूरों का समय से भुगतान न करने तथा पर्याप्त समय के बावजूद भी नोटिस का उत्तर न देने के कारण बुधवार को बीडीओ ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु रिपोर्ट आख्या जिला विकास अधिकारी को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें