फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सभी के सहयोग से संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। प्राथमिक विद्यालय गौरही के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बुधवार की शाम चार बजे जन चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम मुख्य अतिथि चुनार विधायक अनुराग सिंह ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी क्रम में 14 वां वित्त आयोग के मद से विद्यालय के निर्मित चहारदीवारी का लोकार्पण भी चुनार विधायक ने किया। साथ ही विद्यालय में एमडीएम सेट का शिलान्यास भी किया गया। इसके अलावा तियरा ,भाईपुर खुर्द में जन चौपाल लगी।
विज्ञापन

जिला समन्वय विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि महात्मा गांधी की शोच अस्वच्छता से स्वच्छता की आजादी नहीं मिल पायी। अगर हम सभी ध्यान देंगे तो निश्चित रूप से अस्वच्छता से आजादी मिल जायेगी। एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे देश के लोग स्वच्छ्ता को लोग अपने हांथ में नहीं लेंगे तबतक यह अभियान सफल नहीं होगा। विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि लोग स्वच्छता को एक संकल्प के रुप में अपनाएं, तभी प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा। स्वच्छता का भाव आपके अंदर होना चाहिए। जहां साफ सुथरे हम सभी लोग रहते हैं वहीं लक्ष्मी विराजमान रहती है। उन्होंने ने बताया कि ये पहला कार्यक्रम था जिसने प्रधानमंत्री ने बिना मागे देश के लोगों को इज्जत घर दे दिया। प्रधान मंत्री का वादा है कि 2022 तक हर गरीब को छत मिलेगा इससे कोई वंचित नहीं रह पायेगा। विधायक ने महत्वाकांक्षी जन उपयोगी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन मिथिलेश पाठक तथा अध्यक्षता प्रधान श्रीकांत कुशवाहा ने किया। इस कार्यक्रम सुमित जायसवाल, सुरेश सिंह ,लक्छण सिंह ,राजा सिंह ,लवकुश मौर्या, श्रीकांत कुशवाहा,आलोक सिंह,हरिचरन बियार, आलोक श्रीवास्तव, अजय सिंह, सुरज, बजंरगी कुशवाहा, राजेश सिह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें