फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब मिर्जापुर की ओर से रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल के सहयोग से लालडिग्गी स्थित राजकीय उद्यान में शनिवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच के अलावा जोड़ों और कमर दर्द के रोगियों को डाक्टरों ने परामर्श दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर के दौरान 80 मरीजों का जांच व परीक्षण के साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। रोटरी क्लब मिर्जापुर के अध्यक्ष अविनाश जायसवाल ने कहा कि समाज के असहायों की सेवा करने में क्लब व रामकृष्ण सेवाश्रम अस्पताल हमेशा से तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा, क्योंकि असहायों की मदद करने से बड़ी दूसरा कोई पुण्य का काम नहीं होता है। इस दौरान अमित खंडेलवाल, गोपी मोहन, वीना गोयनका, कुलदीप, रविंद्र पाल सहित रामकृष्ण सेवाश्रम के डा. अतुल, डा. अभय, नीलभ प्रताप व शशिकांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें