फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए किशोर व किशोरियों के स्वास्थ्य पर नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्रोइया में सोमवार को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश प्रसाद के नेतृत्व में 185 किशोर व किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने किशोरियों के में खून की कमी के कारणों एवं उसके निदान के साथ ही मानसिक तनाव से बचने की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान किशोरों के साथ आए उनके अभिभावक, आशा तथा एएनएम को सफाई और शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मौजूद आरकेएस के जिला समन्वयक मानू राय ने बताया कि जिले के छह ब्लाकों में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया है। उन्होंने साथियों मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में लोगों को बताया कि इसके माध्यम से किशोर अपने उन समस्यायों को स्वास्थ्य विभाग को बता सकते हैं जो दूसरों से बताने में संकोच करते हैं। आशा के सहयोग से गांव में 10 से 19 वर्ष तक के किशोर किशोरियों का समूह बनाएंगे। प्रत्येक समूह में 15 से 20 किशोर किशोरियां होंगे। साप्ताहिक बैठक करेंगे। माह में कम से कम एक बार आशा अपने क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र या निर्धारित स्थान पर अपने चारों साथिया से मुलाकात करेंगी और उनका मार्गदर्शन व सहयोग करेंगी। इस अवसर पर काउंसलर किरण देवी, एएनएम सीमा देवी, रक्षिता सोनकर, जयशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें