फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही सरकार: रत्नाकर

विज्ञापन
भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते रत्नाकर मिश्र
विज्ञापन
जिगना। छानबे के विरोही में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पर ड्राप मोर क्रॉप ) माइक्रोइरीगेशन योजना के तहत जिला स्तरीय एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को उद्घाटन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि किसानों के उत्थान और चहुंमुखी विकास के लिए जो प्रयास आज केंद्र व राज्य सरकार कर रही है, वह इससे पहले की किसी सरकार ने नही किया था।
विज्ञापन

नगर विधायक ने कार्यकम का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश के अन्नदाता है, किसान देश के कर्णधार है। किसानों के हित के लिए और आपके डेढ़ गुना आय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सम्भव प्रयास कर रहे है। पिछली सरकारों को सिर्फ राजनीति से मतलब था लेकिन आज प्रधानमंत्री को सिर्फ आपकी चिंता और आपके हित के लिए राजनीति में आये क्योंकि पहले के नेता अपने परिवारवाद में अपने पुत्र मोह में चिंतित थे लेकिन आज हमारे प्रधानमंत्री आपके बारे में चिंता करते क्योंकि उनका तो पूरा जनता ही परिवार है। उन्होंने कहा कि आज पानी की विकट समस्या को देखते हुए हमें पानी की भरपूर मात्रा में बचत करने की आवश्यकता है और अपने खेतों की मेड़ पर बांस भी लगाए। उप निदेशक उद्यान पंकज शुक्ला ने सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं की जानकारी दिया। जिला उद्यान अधिकारी मेवा राम ने किसानों को संबोधित करते हुए उद्यान विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। जिला योजना प्रभारी पुष्पेंद्र त्रिपाठी ने व्यवहारिक रूपे से प्रक्षेप पर रेन गन ड्रिप जैसी तकनीकों का प्रदर्शन कर किसानों को महत्व बताया। इस दौरान अलंकार जायसवाल, चंद्रकांत पांडेय, वीरविक्रम सिंह, गंगेश, तेजबली सिंह, जनार्दन सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अंकित सिंह, सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें