फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक बन मोदी ने परीक्षा के तनाव को किया कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों को टिप्स दिए और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी करने पर बल दिया। जिले के कई विद्यालयों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री के संवाद से विद्यार्थियों को लाभान्वित कराने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

सीधा संवाद के प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ईमानदारी से मेहनत के बाद भी अगर आत्मविश्वास नहीं होता है तो सब याद आता है लेकिन शब्द याद नहीं आते। उन्होंने विवेकानंद जी का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि स्वामी विवेकानंद जी कहा करते थे कि अपने आप को कम नहीं आंको। 33 करोड़ देवी-देवताओं की पूजा करो, वे आशीर्वाद दें लेकिन अगर अपने अंदर आत्मविश्वास नहीं होगा तो 33 करोड़ देवता भी कुछ नहीं करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि जिले के सभी बोर्डों के राजकीय, अनुदानित तथा निजी स्कूलों में प्रधानमंत्री का संवाद सुनने की व्यवस्था की गई थी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चुनार में प्रधानाचार्या सुषमा गुप्ता, जीजीआईसी विंध्याचल में गीता सिंह, बालिका हाईस्कूल आही, राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया, माता प्रसाद माता भीख इंटर कॉलेज आदि स्कूलों में बच्चों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। नगर के भरूह्ना स्थित जीडी बिबानी कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के विचार सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें