फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने घंटाघर में पकौड़ा बेच जताया विरोध

विज्ञापन
घंटाघर चौराहे पर पकौड़े बेचते कांग्रेस कार्यकर्ता
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री समेत अन्य भाजपा नेताओं की ओर से पकौड़े बेचने को रोजगार बताने संबंधी बयान से नाराज शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के घंटाघर में पकौड़े बेचकर विरोध जताया। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से बेरोजगारी बढ़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि भाजपा बड़े बड़े वादे कर युवाओं को छल रही है। शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार की दरकार है। सरकार की गलत नीतियों के चलते युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के चलते हजारों लोग बेरोजगार हो रहे हैं। सरकार की बयानबाजी से लोगों में निराशा और आक्रोश बढ़ रहा है। शहर महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि शिक्षा और युवाओं के प्रति सरकार की सोच को जंग लग चुकी है। इसके चलते भाजपा सरकार के लोग युवाओं को रोजगार देनेे की बजाए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से किए वादे को भाजपा सरकार भूल चुकी है। कहा कि अभिभावक अपनी गाढ़ी कमाई खर्च करके बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करते हैं। वहीं सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाए पकौड़े बेचने की सलाह दे रही है। सरकार को जब रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं कराना है तो देश में कॉलेज, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज आदि क्यों खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का कांग्रेस विरोध करती है। इस मौके पर स्वरूप सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजन निषाद, आकाश सोनकर, संतोष यादव, विजय सागर, हाजी रोज मोहम्मद, भैया लाल कसेरा, जुग्गी लाल, भारत भूषण गुप्ता, सोनू पांडेय, लक्ष्मिन, मोहम्मद आजाद, बाबू खान, कपूरचंद्र आदि ने पकौड़ा बेचकर भाजपा नेताओं के बयान पर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें