मिर्जापुर। कायाकल्प अवार्ड के तहत चयनित पीएचसी चुनार और गुरसंडी का भ्रमण राज्य स्तरीय टीम ने किया। दोनों स्थानों की व्यवस्था को देखने के बाद उनको नंबर दिए जाएंगे। जिसमें पहला स्थान पाने वाली किसी एक स्वास्थ्य केंद्र के टीम को दो लाख रुपये का इनाम (अवार्ड) दिया जाएगा।
दो सदस्यीय टीम के हरित सक्सेना और अरुण पाल ने बताया कि स्वास्थ मंत्री की ओर से कायाकल्प योजना लागू की गई है। इसके पूरे प्रदेश के पीएचसी का भ्रमण किया जा रहा है। जिस पीएचसी पर सारी सुविधाएं दुरुस्त मिलेंगी, उनका चयन किया जाता है। जनपद में चार पीएचसी चयन किया गया है। इनमें विजयपुर, चील्ह, गुरसंडी तथा चुनार पीएचसी शामिल थे लेकिन चुनार और गुरसंडी ही मानक के अनुरूप पाए जाने पर इन्हीं दोनों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। चयन किए गए स्वास्थ्य केंद्रों का भ्रमण किया जा रहा है। बताया कि यह असेसमेंट क्वालिटी इंश्योरेंस प्रोग्राम के तहत किया जा रहा है। इसका संचालन मंडल में डा. शालिनी सिंह और डा. प्रियंका त्रिपाठी कर रही हैं।