फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक तरीके से पढ़ाए गणित व विज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मुसफ्फरगंज स्थित स्व. कांशीराम राजकीय इंटर कॉलेज में गणित व विज्ञान शिक्षकों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षणार्थी पूरे मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को गणित व विज्ञान विषय रोचक ढंग से पढ़ाएं, जिससे बच्चे रुचि लेकर पढ़ाई करें।
प्रशिक्षक चंद्रमा प्रसाद ओझा ने विज्ञान और संजय कुमार सिंह ने गणित विषय का प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्रशिक्षण की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षण विधि को किस प्रकार गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिपूर्ण बनाने पर बल दिया। सभी शिक्षकों को आठ समूहों में गणित और विज्ञान विषय का एक-एक विषय आवंटित किया। चंद्रमा प्रसाद ओझा ने शिक्षकों को टीएलएम निर्माण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जीएस द्विवेदी ने अंग्रेजी को सरल तरीके से पढ़ाया है। इस दौरान अनिता यादव मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण का बताया महत्व
मिर्जापुर। स्व. कांशीराम बालिका इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें बालिकाओं को कौशल विकास मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य अनिता यादव ने कौशल विकास मिशन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नवीन कुमार पांडेय, संतोष कुमार जायसवाल आदि ने प्रकाश डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें