मिर्जापुर। नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रविवार को तृतीय ओपेन रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें वाराणसी व मिर्जापुर सहित 12 जिलों के 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
स्कूल के स्केटिंग प्रशिक्षक शहाबुद्दीन ने बताया कि डैफोडिल्स के बच्चे ने छह स्वर्ण, चार रजत एवं पांच कांस्य पदक जीत कर रनर रहे। स्कूल के सुधांशु रंजन, कशिश शेख, अनुज मिश्रा, शशांक दूबे एवं अर्पित यादव ने स्वर्ण व ईशिता,संदली फिरोज, अमन अंसारी, पलक खत्री ने रजत एवं संस्कार जायसवाल, श्रेष्ठ मोदनवाल, स्नेहा गुप्ता, अद्रिजा रावत एवं श्रीश कोठारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। स्कूल के निदेशक अमरदीप सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्या कंचन श्रीवास्तव ने स्केटिंग प्रशिक्षक, कोच एवं बच्चों को उपलब्धि पर बधाई दी। विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप ट्राफी व मेडल प्रदान किया गया।