फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई बजे स्कूल बंद कर गायब मिले गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर।
विज्ञापन

सरकार की मंशा को धता बताते हुए दो स्कूलों में प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक ढाई बजे ही स्कूल बंदकर लापता हो गए। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने निरीक्षण के दौरान स्कूल बंदकर गायब होने वाले प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा परिषदीय स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और पठन-पाठन में सुधार की कवायद की जा रही है। वहीं, शिक्षक बच्चों को पढ़ाने की बजाए स्कूल बंद करके गायब मिल रहे है। जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है। शनिवार को बीएसए ने विकास खंड छानबे में लगभग ढाई बजे प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों स्कूल ढाई बजे ही बंद मिले। बीएसए ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार, शिक्षिका प्रियंका, अनुदेशक अनिल और सर्वेश सिंह पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय से पूर्व स्कूल बंद कर गायब होने वाले शिक्षकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें