फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपति दर्ज कराने पहुंचे छूटे आवास के आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे छूटे आवास के आवेदक
विज्ञापन

मिर्जापुर।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए आवेदन करने वाले 2265 आवेदकों का चयन किया गया है। इसके लिए सत्यापित 2265 लाभार्थियों की सूची घंटाघर स्थित नगर पालिका कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया। शनिवार को अवकाश होने के बावजूद सूची का मिलान करने के लिए बड़ी संख्या में लाभार्थी घंटाघर स्थित कार्यालय पहुंचे। सर्वेयर अरविंद कुमार और इरशाद हुसैन द्वारा आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत व्यक्तिगत आवास निर्माण के योजना के तहत आवासहीन लोगों को घर मुहैया कराया जाना है। जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के तहत आवास निर्माण के लिए प्रति लाभार्थी ढाई लाख रुपया जारी किया जाएगा। परियोजना अधिकारी उषा त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ऑन लाइन 5987 और ऑफ लाइन 9828 सहित 15815 लोगों ने आवेदन किया था। जिसमें से छह हजार 336 लोग सत्यापन में सही पाए गए। मिर्जापुर में व्यक्तिगत आवास निर्माण बीएलसीएन के तहत 2265 लाभार्थियों का चयन करके सूची जारी की गई है। चयन से छूटे शेष व्यक्ति घंटाघर कार्यालय परिसर में 13 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति सही होने पर उनका निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदक सूची का मिलान कर लें, जिससे किसी प्रकार की समस्या का निदान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें