फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा अहरौरा रोड स्टेशन का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरायनपुर। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन का नाम नरायनपुर होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नरायनपुर के बंद रेलवे फाटक के पास अंडर पास बनवाया जाएगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री देर शाम राष्ट्रीय राज मार्ग सात पर मोटर मंडी नरायनपुर के सामने खराब सड़क को देखने के बाद कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात हो चुकी है यहां जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी और आरसीसी सड़क बनवाई बनेगी। डा. भगवानदास सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की सुविधा रेल अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है। अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन का नाम नरायनपुर रेलवे स्टेशन करने पर सहमति बन चुकी है। बंद रेलवे फाटक के पास अंडर पास भी बनवाया जाएगा। इस दौरान डा. अनिल सिंह पटेल, किसान नेता अलीजमीर खान, हरिशंकर सिह, गोविंद शंकर ओझा, राजकुमार पटेल, राकेश सिंह, शमीम देवलासी, डा. राजेश सिंह, प्रधान बजरंगबली सिंह, हरिदास सिह, डा. ओपीसिंह, सुमित जायसवाल डा. चंद्रभान तिवारी,मिथिलेश पाठक ,राजकुमार सिंह , तुलसीदास गुप्ता, कैलाश योगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें