फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नो परचेज नो सेल करने को डीएम को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। मीरजापुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को डीएम से मिला। सचिव पेट्रोलियम और गैस मंत्रालय के आदेश का तेल कंपनियों द्वारा पालन नहीं किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताया। एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि व्यापार के सम्मान और प्रतिष्ठा बचाने के लिए 15 जून से नो परचेज नो सेल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आयल कंपनियों द्वारा अनुपालन नहीं किए जाने से पेट्रोलियम व्यवसाय अंधकारमय हो गया है। सिद्घनाथ सिंह ने कहा कि प्रस्तावित दैनिक खुदरा मूल्य परिवर्तन प्रणाली से हमारी व्यक्तिगत और पूंजी की सुरक्षा और प्रक्रिया के अभाव में उत्पन्न समस्याओं को नदरअंदाज किया जा रहा है। जिससे पेटोल पंप मालिकों में काफी रोष है। पेट्रोल पंप मालिकों ने 15 जून से नो परचेज नो सेल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए आयल कंपनियां उत्तरदायी हैं। कृपालदास मोटवानी, राजीव मेहरोत्रा, अमित जायसवाल, कृतार्थ वंसल, कड़े प्रसाद चौधरी, विकास तिवारी, राकेश त्रिपाठी, महेश घनश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें