गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। राजगढ़ ब्लाक में 40 गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। इसी तरह जमालपुर में 51 विद्यालय बगैर मान्यता के संचालित की जा रहे हैं। इन विद्यालयों को खंड शिक्षा अधिकारियों ने नोटिस जारी करते विद्यालय बंद करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर कड़़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
राजगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी संजय यादव ने क्षेत्र के डा. भीमराव अंबेडकर सेवा संस्थान, आरएस शिक्षा संस्थान वनइमलिया, सहज मार्ग ओमेगा पब्लिक स्कूल, एस ज्ञान मंदिर, श्याम नरायण मेमोरियल रामपुर, प्रकाश पब्लिक स्कूल मड़फा, विजय पब्लिक स्कूल कुशमी, एकेपी एजुुकेशन पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, आरएल पब्लिक स्कूल गोगोदरा, वीवीएस पब्लिक स्कूल कुबाखुर्द, श्रीबालजी पब्लिक स्कूल कुबा खुर्द, सरस्वती ज्ञान मंदिर नुनौटी, जनता बाल विद्या मंदिर कुबा खुर्द, सदगुुरु पब्लिक स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, हंस नरायन जूनियर हाईस्कूल बघौड़ा, संजीव कुमार शिक्षण समिति बघौरा, आरजीएस ददरा रामपुर, देवदीप वेलीयार सोसाइटी करौदा, चाचा नेहरू सीनियर सेकेडरी कुडी, भगत सिंह नदिहार, राधा पब्लिक स्कूल नुआव, एसए पब्लिक स्कूल, मां भारती ज्ञान मंदिर जमुहार, वाईएन शिक्षा संस्थान मदईपुर सेमरा, विद्या शिक्षा निकेतन सोनबरसा, उपकार विद्या मंदिर टेडिया, अमर पब्लिक स्कूल खमवा जमती, श्रीकिशननंद प्यारी देवी सेमरी, आर अगेंद्र रैकरी को नोटिस जारी किया है।
जमालपुर क्षेत्र के 51 अमान्य विद्यालय के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज यादव ने बताया कि नोटिस के बाद ऐसे विद्यालय खुलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।