मिर्जापुर। क्षय रोग विभाग ने जनपद के विभिन्न ब्लॉकों में विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किए। टीबी प्रभावित कई मरीजों को पोषण पोटली दी गई। 86 मरीजों को गोद लिया गया। टीबी जागरूकता रैली निकाली गई। कछवां से कछवां क्रिश्चियन हॉस्पिटल के कर्मियों ने टीबी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए संयुक्त निकाली गई।
जिले के डिप्टी सीएमओ डॉ सुदीप कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना की। डिप्टी सीएमओ ने टीबी चैंपियन राकेश कुमार सहित पांच और पूर्व चेयरमैन डॉ पंधारी यादव ने छह टीबी के मरीजों को गोद लिया। डिप्टी सीएमओ डॉ सुदीप ने कहा कि 24 मार्च 1882 को डॉ रॉबर्ट कोच ने टीबी के बैक्टीरिया की खोज की थी। उनके सम्मान में 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। संवाद