फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 85 हजार बच्चों को दी जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर 10 अगस्त को जिले के तीन ब्लाॅकों में एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई जाएगी। यह अभियान जिले के तीन ब्लाॅकाें में चलेगा। दवा 10 से 28 अगस्त तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान भी खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डाॅ. राकेश तिवारी ने बताया कि प्रत्येक छह माह में हर व्यक्ति को एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेट में हानिकारक कीड़े आदि होने के कारण जो ऊर्जा खानपान से व्यक्ति को मिलनी चाहिए, वह उसे पूरी तरह से नहीं मिल पाती है। पेट में मौजूद कीड़े आवश्यक पोषक तत्वों को चट कर जाते हैं। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। ऐसे में विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर एल्बेंडाजोल की दवा लेनी चाहिए। आगामी 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर पटेहरा, मझवां और लालगंज ब्लाॅक में एक से 19 वर्ष के 85 हजार लोगों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। यही दवा 10 अगस्त से शुरू होने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के दौरान भी दी जानी है।
उधर, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 28 अगस्त तक चलेगा। यह जानकारी सीएमओ डॉ.सीएल वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 1866 टीमें लगाई गई हैं। एक टीम में दो व्यक्ति शामिल हैं। टीम के सहयोग के लिए 325 सुपरवाइजरों को भी अभियान में लगाया गया है। जो जिले में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें