फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का गैर पंजीकृत डाक्टरों के यहां छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीएमओ डा. ओपी तिवारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने बुधवार को पहाड़ी ब्लाक के आधा दर्जन अप्रशिक्षित डाक्टरों के क्लीनिक और पैथालाजी पर छापेमारी कर कार्रवाई की। इस दौरान दो क्लीनिक को सीज करतेे हुए सात क्लीनिक को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर अपने रजिस्ट्रेशन के कागजात उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि गत कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि पहाड़ी ब्लाक में अप्रशिक्षित डाक्टर धड़ल्ले से बिना किसी रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक चला रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने डा. अरूण कुमार, डा. सुबोध सिन्हा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में दो टीमें गठित की। टीम ने बुधवार को पहाड़ी ब्लाक के आधा दर्जन से अधिक क्लीनिक पर छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान डा. वीके शर्मा अपनी क्लीनिक का कोई पेपर नहीं दिखा पाए। उनकी क्लीनिक को सीज कर नोटिस दे दिया गया। इसके अलावा डा. सुनील कुमार गुप्ता के पड़री थाने के बगल में चल रहे क्लीनिक पर भी छापेमारी कर नोटिस दिया गया। साथ ही सात अन्य लोगों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर अपने अपने रजिस्ट्रेशन का कागजात सीएमओ कार्यालय में पेश करने को कहा। इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, लिपिक वीपी मिश्रा , एसके सिंह, वरिष्ठ लिपिक वजीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें