फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरी आवास योजना के लाभार्थियों का समय से हो भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनांतर्गत चयनित नगर पंचायत कछवां व नगर पालिका परिषद अहरौरा के कार्ययोजना व संचालित समस्त मदों की बैठक ली। इस दौरान विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजनांतर्गत सभी कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत कछवां से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, पिंक टायलेट महिला आदि पर जानकारी चाही तो कछवां के ईओ ने बताया कि नगर पंचायत के सभी कार्य 31 जनवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने अभियान चलाकर नपं कछवां को शौचमुक्त बनाने की बात कही और शौचालय निर्माण का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद अहरौरा को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के सभी कार्यों को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि नगर के कूड़े-कचरे को इधर-उधर न फेंककर चिंहित स्थानों पर ही फेंका जाए, ताकि गंदगी न फैलने पाए। नगर पालिका परिषद चुनार की समीक्षा के दौरान डीएम ने विकास कार्यों को ससमय पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के सफाई इत्यादि पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिलाधिकारी ने ईओ को फटकार लगाई। कहा कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है। डीएम ने प्रयागराज कुंभ मेला के दृष्टिगत मिर्जापुर नगर व चुनार के उन नालों की जानकारी ली जो गंगा में जाकर मिले हैं। नगर के 27 नालों में 17 चालू मिले और चुनार के 14 नालों में चार। डीएम ने जल निगम और प्रदूषण विभाग को समंवय बनाकर इसे रोकने के कड़े निर्देश दिए जिससे नालों का गंदा पानी गंगा नदी में न जाने पाए। विंध्यधाम में साफ-सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया। डूडा के मद से कराए जा रहे कार्यों व समस्त मदों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं शेष कार्यों को 15 फरवरी तक पूर्ण कर लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नगरी आवास योजना अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को लक्ष्य बनाकर समयबद्घ तरीके से उनके किश्तों का भुगतान करने का निर्देश दिया। सामुदायिक शौचालय निर्माण पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए। प्लास्टिक व थर्माकोल से निर्मित सामानों के प्रयोग पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें