मिर्जापुर। आगरा के मलपुर में कक्षा दस की छात्रा संजली की जघन्य तरीके से जलाकर हत्या करने की कांग्रेसियों ने निंदा की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग भगौती प्रसाद चौधरी के निर्देश पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति बसंत लाल ने टीम के साथ प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष बसंतलाल ने कहा, यदि संजली के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार ना किया गया तो कांग्रेसी जन पूरे प्रदेश में आंदोलन करने को विवश होंगे। पत्रक सौंपने वालों में नरेश चंद्र चौधरी, सुधाकर, छविनाथ, राजाधर, श्यामधनी, लल्लूराम, संजय कुमार, अंकित अग्रहरी, अशोक गुप्ता, अरविंद सोनकर, गुल्लर आदि मौजूद रहे।