जमालपुर। थाना क्षेत्र के बहुआर गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से किसानों का साढ़े चार बीघे धान की फसल एवं साढ़े तीन बीघे का पुंआल जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण आनन-फानन आग बुझाया।
गांव निवासी किसान किशोर राम, राजकुमार विश्वकर्मा और सुर्जन का डेढ़-डेढ़ बीघे का धान खेत से काटकर खलिहान में मडाई के लिए रखा हुआ था। उसी खलिहान में गांव निवासी किसान सुभाष गोंड का डेढ़ बीघे का एवं सियाराम भारती का दो बीघे का रखा पुआल संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से जलकर राख हो गया। आग देखकर मौके पर जुटे ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने फोन द्वारा पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं उपजिलाधिकारी चुनार को दिया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर दिया।
अबूझ हाल में आग लगने की बात बताई गई