फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबे विधायक ने हरगढ़पंप कैनाल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को हरगढ़ पंप कैनाल प्रथम, व द्वितीय का स्थलीय निरीक्षण किया। पाया कि काफी दिनों से हरगढ़ पंप कैनाल प्रथम का निर्माण कार्य रुका हुआ है। पाईप लाइन बिछाने में ग्रामीणों व विभागीय अधिकारियों में बात नहीं बन पा रही है। यही वजह है कि ग्रामीण जमीन देने की एवज में मुआवजे के तौर जमीन कि मांग कर रहे थे। यह देख छानबे विधायक ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला हल कर दिया।
विज्ञापन

विधायक के इस प्रयास से अब हरगढ़ पंप कैनाल प्रथम पर गुरुवार से कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने लगेगा। साथ ही पंप कैनाल द्वितीय का स्थलीय निरीक्षण किया। आपरेटर ने बताया कि एक ही पंप चल रहा है दूसरा पंप खराब है। इस पर विधायक राहुल प्रकाश ने अधिशासी अभियंता लघु डाल को निर्देशित किया कि जल्द खराब पंप को मरम्मत कराकर टेल तक पानी पहुंचाया जाए। विधायक ने जिन लोगों की जमीन से पाइपलाइन जा रही है उनको मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

प्रथम व द्वितीय पंप कैनाल चालू होने से एक दर्जन से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा मिलने लगेगी। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता लघुड़ाल नहर प्रखंड के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष जयसिंह, राजेन्द्र पाठक, स्वामीनाथ सिंह, शशिकांत पटेल, भास्कर राहुल मिश्रा सहित क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य के साथ ग्रामीण किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें