फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनल की ब्राड बेंड सेवा ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र में एक सप्ताह से बीएसएनल की ब्राड बेंड सेवा ध्वस्त हो गई है। इससे बैंक आफ बड़ौदा एवं उसका एटीएम शो बन गया है। उपभोक्ताओं का लेन देन नहीं हो पा रहा है। उपभोक्ताओ को बैंक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों से कहने के बाद भी ब्रांड बैंड ठीक नहीं हो पाया। सर्वर नहीं होने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के भदावल गांव के पास छह दिनों से बीएसएनएल का केबल कटने से बैंक आफ बड़ौदा के शाखा जमालपुर का कामकाज और लेनदेन ठप पड़ा है। खाताधारक पैसा निकालने के लिये बैंक का चक्कर लगा-लगा कर थक गए हैं। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बीएसएनल के लखनऊ कार्यालय में सर्वर फेल होने की शिकायत कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें