फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुर्जुग चौपाल आयोजित कर जाना उनका हाल

विज्ञापन
पुलिस लाइन में आयोजित चौपाल में शामिल लोग
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को आयोजित बुजुर्ग चौपाल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरूप पांडेय ने बुजुर्गों का हाल जाना। उन्होंने यूपी और भरण पोषण कल्याण अधिनियम की जानकारी दी। चौपाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वतंत्रता संग्राम संगठन के अध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की व्यवस्था बेहतर है। यूपी 100 पुलिस बुजुर्ग व अन्य नागरिकों की त्वरित सहायता कर रही है। बुजुर्गों को जागरूक करने का कार्य सराहनीय है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय ने कहा कि बुजुर्गों की चौपाल प्रदेश के 18 मंडलों में लगाई जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि वरिष्ठ नागरिकों से रूबरू होकर उनको यूपी-100 से संपर्क करने के विभिन्न माध्यमों व किन परिस्थितियों में यूपी-100 से सहायता प्राप्त करने की जानकारी देना है। इस कार्यक्रम में बुजुर्गों को भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम-2007 की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याएं जानना है। अभियान में नुक्कड़ नाटक एवं वृत्तचित्र के जरिये बुजुर्गों को जानकारियां प्रदान की गईं। वरिष्ठ नागरिकों को एक विवरणिका भी प्रदान की गई। उनको बताया गया कि यूपी-100 आपको किस तरह सहायता प्रदान कर सकती है। अब तक यूपी ने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित छह लाख छह हजार के करीब मामलों में मदद पहुंचाई गई है। प्रतिसार निरीक्षक गोरखनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें