मिर्जापुर। नगर क्षेत्र के लोहिया तालाब पर भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्रिय संगठन मंत्री रत्नाकर ने जिला पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिये कमर कसने की बात कही। उन्होंने मतदाता सूची के पुर्ननिरीक्षण करने के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाता सूची को दुरुस्त कराने की बात कहते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत को झोंक दें। भाजपा की बैठक में वरिष्ठ नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गंगा सागर दूबे, जिला महामंत्री रमेश दूबे, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, मझवा की बिधायक सुचिस्मिता मोर्या, जिला मीडिया संयोजक अंशुल मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, देव प्रकाश पाठक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव ऊमर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।