मिर्जापुर। एससीएसटी एक्ट के कारण दूसरे वर्ग के लोगों के साथ अन्याय न हो, इसके लिए काम करेंगे। अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों के साथ कोई अन्याय नहीं होने पाए और संवैधानिक व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए प्रयास करते रहेेंगे। ये बातें अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।ं
अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनीराम कोल ने शुक्रवार को मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन किया। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि राज्यपाल ने उनको अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाकर सम्मान दिया है। कहा कि दूसरे वर्ग को भी एससी एसटी एक्ट के कारण अन्याय नहीं हो, इसके लिए काम करेंगे। समाज के सभी वर्ग आपस में सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहते हएु देश के विकास में सभी अपना योगदान दें। यदि कहीं भी कोई आपत्तिजनक घटना होती है तो आयोग की संज्ञान में लाएं। आयोग की ओर से समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में गंगा सागर दुबे, जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह, धनंजय पांडेय, रमेश दुबे, आशुकांत चुनाहे, विष्णु सोनकर, राजकुमारी खत्री, प्रदीप सोनकर, विरेंद्र प्रताप यादव, बृजभूषण सिंह, कृष्ण कुमार, अमित सिंह, संतोष तिवारी, मनोज दुबे, गौरव उमर, पिंकी सिंह, सारिका मैनी आदि मौजूद रहे।