फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिजापुर। नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शनिवार को किया। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवक व युवतियों का नाम सूची में शामिल कराना है। इसके लिए अभियान चलाकर नाम शामिल कराना होगा।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2019 के आधार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका शुभारंभ जिलाधिकारी अनुराग पटेल द्वारा शनिवार को भरूहना स्थित जीडी बिनानी कॉलेज में किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राजित राम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, एसडीएम सदर आशुतोष दुबे, डीआईओएस देवकी सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर ने मतदात पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कॉलेजों के प्राचार्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं का नाम फार्म भरवाकर मतदाता सूची में शामिल कराए। साथ ही मतदाता सूची में अपूूर्ण, खोने आदि के लिए भी फार्म भरवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें