फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी गरीब के साथ अन्याय न होगा बर्दाश्त: अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। केंद्र व प्रदेेश सरकार गांव व गरीबो के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। ये बाते केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवर कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने छानबे विकास खंड के गाजीपुर, विरौरा, जिगना बारी व वैशपुर में शनिवार की सायंकाल भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए कहा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा गांव के किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपने भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना तथा निराकरण का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने जनपद मे हो रहे विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि अब जनपद में अब विकास की गति दिखाई दे रहा है। लोगों को लाभ भी मिल रहा है। केंद्र व राज्य सरकार मिर्जापुर के विकास मे कोई कोताही नहीं कर रहा है। गाजीपुर में राम लौटन, विरौरा मे गोपाल जी पांडेय, जिगना बारी मे महेन्द्र सिंह व वैशपुर मे कपिल शुक्ला के यहां लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि वे मीरजापुर के विकास हेतु तत्पर हैं ।विधायक राहुल प्रकाश कोल व अपना दल जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल ने केंद्रीय मंत्री के प्रयासों पर जनपद में अब तक कराए गए विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। इस मौके पर राम लौटन बिंद, अनिल कुमार सिंह पटेल, गोपाल जी पांडेय, महेन्द्र सिंह, विपुल कुमार शुक्ला, पंकज सिंह, प्रेम बहादुर सिंह, मंगल सिंह, रिंकू सरोज सहित भाजपा व अपना दल के कार्यकर्ता्गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें