फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही:मंडलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लायंस व लायनेस क्लब की ओर से स्वागत अभिनंदन और अध्यक्षीय पुरस्कार समारोह का आयोजन सोमवार को लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल के सभागार में किया गया। इस दौरान मंडलाध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी ने कहा कि सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता है। लायन सदस्य वर्ष भर सेवा करते हैं। लायंस क्लब मिर्जापुर अपने सेवा कार्यों की वजह से मंडल में सर्वोच्च स्थान रखता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन संगीता अग्रवाल ने की। निर्वाचित लायन प्रभात चतुर्वेदी मंडलाध्यक्ष, क्षितिज शर्मा उप मंडलाध्यक्ष प्रथम, आकेएस चौहान उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय अध्यक्ष ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व मंडलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि रहे। लायनेस क्लब की अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने अपने कार्यकाल वर्ष 2017-18 के लिए विशिष्ट योगदान प्रदान करने वाले लायंस सदस्यों को भी अध्यक्षीय स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उप मंडलाध्यक्ष क्षितिज शर्मा ने लायंस क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन आरएसके चौहान ने कहा कि लायंस क्लब के सदस्य सतत सेवा कार्यों में लगे रहें। आभार व धन्यवाद डा. चंद्रकेतु, संचालन अनिल अग्रवाल और उमा शंकर पांडेय ने किया। इस दौरान लायन विश्वनाथ अग्रवाल, मदन मोहन दास अग्रवाल, मदन अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, संगम लाल अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, राजेश मिश्र, केशव अग्रवाल, राजेश तिवारी, आरके सेठ, अनिल अग्रवाल, अध्यक्षा जयश्री जैन, जया पांडेय, साधना तिवारी, नीलम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें