फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से हो रहा सड़कों का निर्माण:अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ब्लॉक पहाडी में पड़री दाढीराम से पहिती मार्ग का लोकार्पण सोमवार को किया। कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार, प्रदेश की सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग प्रदेश की राज्यमार्ग के निर्माण के प्रति संवेदनशील है। आज देश और प्रदेश के अंदर सड़कों का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। पिछली केंद्र की यूपीए मनमोहन सरकार सड़कों के निर्माण के प्रति संवेदनशील नहीं थी, केवल यूपीए सरकार ने देश को लूटने का काम किया और लूटने में सपा बसपा ने समर्थन देकर सहयोग किया। आज जिले में चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो तेजी से सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। आज हम देश के अंदर विकास की राजनीति करना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी पार्टीयां केवल सत्ता पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं विपक्षी पार्टीयों के एजेंडे में विकास नही है, केवल सत्ता है। हमारी चार साल की एनडीए सरकार ने गांव गरीब के हित के लिए लगातार योजनाओं को चला रही है। धरातल पर आज दिखाई भी दे रहा है, विपक्षी पार्टीयों का उद्देश्य एक ही है एनडीए सरकार हटाओं मोदी हटाओं। मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यो की जानकारी दिया। इस दौरान अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, विद्याधर तिवारी, राधेश्याम पटेल, सरेश पाल, उदय पटेल, रामलोटन बिन्द, शिवलाल सोनकर, राजकुमार पटेल, अनिल सिंह, अधिशासी अभियंता, ई सन्तराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें