फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय लोकदल के महुअरिया स्थित कार्यालय में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष राजीव कृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह अपने त्याग, बलिदान के बल पर हमेशा याद किए जाते रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ने चकबंदी, भूमि अधिकार अधिनियम, ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि उत्पाद का उचित मूल्य निर्धारण कर अविस्मरणीय कार्य कियो। किसानों, नौजवानों की खुशहाली के पोषक चौधरी साहब की नीतियों से हटकर आज सरकारें महज बीस फीसदी पूंजीपतियों की चिंता कर रही है। कहा आने वाले दिनों में किसान हितैषी सरकार का गठन कर उनके सपनों को साकार करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सत्य प्रकाश पटेल, जावेद, बेचन राम बिन्द, विकास मालवीय, वंश वर्मा, हरिओम, सौरभ श्रीवास्तव, राजकुमार कोल, मकोईलाल आदि मौजूद रहे।
समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने फतहा स्थित डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय यादव ने कहा कि चौधरी साहब बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के थे। वे पिता के साथ खेती में हांथ बटाते थे। राजस्व मंत्री बनने पर उन्होंनेे जमींदारी प्रथा उन्मूलन कर किसानों को खेत का मालिक बनाने का काम किया। वह धुन के पक्के और जिद्दी थे। इसी के चलते इंदिरागांधी से इनका विचार मेल नहीं खाया और उन्होंने भारतीय क्रांति दल बनाया। श्रद्धांजलि देने वालों में लक्ष्मण उमर, रोहित शुक्ला, विजय शंकर प्रजापति, अशफाक खान पियूष यादव, दीना प्रजापति शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें