मड़िहान (मिर्जापुर)। जमुई गांव में पंद्रह दिनों से बिजली आपूर्ति नहीं होने के कारण पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र के मुख्य गेट पर ताला बंद कर विरोध जताया। जानकारी होने पर पहुंचे अवर अभियंता ने जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।
मड़िहान तहसील क्षेत्र के जमुई गांव में हैंडपंपों से पानी निकलना पूरी तरह से ठप हो गया है। ग्रामीण जल निगम की सप्लाई पर निर्भर हैं। क्षेत्र के लोगों को बिजली रहने पर ही पानी मिलता है। लेकिन पंद्रह दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से जलापूर्ति भी नहीं हो रही है। इसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। लोग पेयजल के भटक रहे हैं। शुक्रवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने मड़िहान पावर हाउस का मुख्य गेट बंद पर ताला जड़ दिया। ताला बंदी की सूचना पर पहुंची मड़िहान पुलिस व विद्युत विभग क अवर अभियुता के तत्काल बिजली व्यवस्था ठीक कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस अवसर पर अंकित दुबे, विकास केसरी, प्रदीप केशरी, अभिषेक केशरी, शुभम दुबे, बबलू दीक्षित, प्रभाकर, सोनू मोदनवाल, गुड्डू मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।