फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट के जरिए कहीं से भी करें बूढ़ेनाथ का दर्शन

विज्ञापन
बूढ़े महादेव मंदिर का वेबसाइट लांच होने पर मौजूद लोग
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में बूढ़ेनाथ बाबा की वेबसाइट को पीठाधीश्वर योगानंद गिरि और डा. नीरज त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से लांच किया। डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म सदैव विश्व का मार्गदर्शक रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से मंदिर का इतिहास, आगामी कार्यक्रमों, दैनिक पंचांग, मंदिर से संचालित विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के कार्यक्रमों को देखा जा सकता है। पीठाधीश्वर योगानंद गिरि ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में पूरे विश्व में कहीं से भी बाबा के दर्शन किए जा सकेंगे। साथ ही विवरण प्राप्त किया जा सकेगा। बाबा बूढ़ेनाथ की मंगला आरती व शयन आरती का लाइव वीडियो भी भक्त देख सकेंगे। इस मौके पर गौरव उमर, विंध्यवासिनी केसरवानी, सुशील, राज माहेश्वरी, डाली अग्रहरि, आशीष मिश्र, विशाल मालवीय, शुभम गुप्ता, ललित गौड़, पंकज टंडन, नीलेश उमर, रिंकू अग्रहरि, दीपक, हर्ष मेहरोत्रा, अंकित धवन, रितेश अग्रहरि, राजन मिश्रा, शशांक दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें