फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ लाख की वसूली, 35 का बकाए में कटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत विभाग की टीम ने नगर के आधा दर्जन इलाके में चेकिंग अभियान चला कर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 35 कनेक्शन बकाए में काट दिए गए जबकि 30 को बकाया बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया, साथ ही अभियान के दौरान आठ लाख 29 हजार रुपये का बिल वसूला गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता यदुनाथ राम ने बताया कि बसनई बाजार, कोईरान बस्ती, देहात कोतवाली आवास विकास आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बकाया बिल दस हजार रुपये से अधिक है वह उपभोक्ता तत्काल बिल जमा कर दें अन्यथा उनकी बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें