राजदीप महिला महाविद्यालय में एकल विद्यालय के केद्रीय समिति की बैठक सोमवार को हुई। मुख्य अतिथि एकल विद्यालय संभाग प्रमुख महेंद्र सिंह चंदेल ने एकल विद्यालय समिति के अंचल पदाधिकारियों संग बैठक किया। कहा कि विद्यालय पर जाकर एकल विद्यालय द्वारा चलाये गये पंचभूत कार्यक्रमों को सही ढंग से क्रियान्वित करने के लिये प्रेरित करें। ग्राम समितियों को जागरूक कर उन्हेँ सक्रिय करें। बैठक की अध्यक्षता राजबहादुर सिंह व संचालन अमित श्रीवास्तव ने किया। बैठक मेँ देवनारायण सिंह, दिवाकर सिंह, दीनानाथ, रामश्रृंगार सिंह, विकास जायसवाल, आशा, आरती आदि मौजूद रहे।