फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी कूद में कंचन व 400 मीटर दौड़ में यूपीएस छटहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़री। क्षेत्र के पडरी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में 63 वां ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। लंबी कूद में यूपीएस माधोपुर कंचन विश्वकर्मा प्रथम, खो खो में यूपीएस रामनगर प्रथम, 400 मीटर दौड़ में यूपीएस छटहा मोहित प्रथम रहे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि में खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी शशिकांत श्रीवास्तव व वीडियो पहाड़ी भावना यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद स्काउट के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट की सलामी ली गई। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में यूपीएस बेदौली, तोसवा, दाती, कठनई, पसैया डगमगपुर, पडरी, पीएस में पडरी, तोसवा, भवरख, सिद्धि, बिरोहिया, बेदौली, कठनई आदि विद्यालय रहे। खेल में लंबी कूद, ऊंची कूद, खो खो, कबड्डी, बालीबाल, गोला फेंक व अन्य खेल रहे। जिसमे 100 मीटर बालिका दौड़ में पीएस विरोहिया रुपाली प्रथम, बालक वर्ग में पीएस दाढ़ीराम संजय प्रथम रहे। इसी क्रम में यूपीएस तोसवा कपिल द्वितीय रहे। निर्णायक टीम में रविकांत द्विवेदी, प्रदीप दुबे, रामश्रृंगार रहे। कार्यक्रम में राजनाथ तिवारी, संजय कुमार सिंह, विजय श्रीवास्तव, बृजेन्द्र नारायण सिंह, लालदेव उपाध्याय, वीरेंद्र शुक्ला, जय प्रताप सिंह, माता प्रसाद सिंह, राकेश कुमार सिंह, राधेश्याम सिंह, जीता शर्मा, नीतू यादव, उर्मिला सिंह, श्रीकान्त पांडेय, प्रशांत सिंह, मेराज खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें