फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ही राष्ट्र हित की पार्टी है: छोटेलाल खरवार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहरौरा। बीजेपी सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ। हमारे नेताओं ने एक भी भ्रष्टाचार नहीं किया। देश का विकास अगर चाहते है तो बीजेपी को जीताना ही होगा, इसी में राष्ट्र का भी भला है। उक्त बाते बतौर मुख्य अतिथि सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार ने शनिवार की देर शाम आर्य शिशु मंदिर के प्रांगण में बीजेपी के कार्यकता सम्मेलन के दौरान कहा ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के नौजवानो को अब सोचना होगा कि बीजेपी ही राष्ट्र हित की पार्टी है। हमें चीन पाकिस्तान अगर चुनौती दे रहा है तो यह कांग्रेस की देन है। निकाय चुनाव अगर बीजेपी जीतेगी तो इससे नगर का ही और विकास होगा। बाण सागर परियोजना को अहरौरा बांध से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है । जिससे यहां के किसानों को खेती के लिए पानी की समस्या समाप्त हो जाए। कार्यकता सम्मेलन में विधायक रमाशंकर पटेल ने कहा कि अहरौरा के किसानों की समस्याओं का निराकरण होगा, किसानों को 24 घंटा बिजली दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अहरौरा नगर की विद्युतीयकरण की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बजट पास हो गया है। जल्द ही इस पर भी काम शुरू हो सकेगा। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने अहरौरा की जनता से नगर निकाय चुनाव बीजेपी को जिताने को कहा। इस दौरान जिला निकाय चुनाव प्रभारी महेश्वर जी, रूपेश पांडे, नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी, दिनेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, जय किशन जायसवाल, विनोद पटेल, विवेक अग्रहरी, कृष्णा तिवारी, आशिष अग्रहरी, रविशंकर गुप्त, राखी गुप्ता, विनोद सोनकर, राघव सिंह, धीरज केसरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें