फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र से पहले मिर्जापुर औराई मार्ग का एक लेन बना दे, आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेले से पहले मिर्जापुर औराई मार्ग का एक लेन बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा घाटों, चौराहों समेत नगर की सुदरीकरण के लिए करीब 15 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन

21 सितंबर से शुरू होने वाले शारदीय नवरात्र मेले के लिए मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने दर्शनार्थियों के लिए विशेष इंतजाम करने की कोशिश में हैं। उनके कार्यालय में विंध्याचल की हर व्यवस्था की फाइल बनाई गई है। घाटों एवं अन्य कार्यों के लिए शासन से स्वीकृत 15 करोड़ के खर्च के लिए वह खुद स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जौनपुर तिराहे पर सुसज्जित फौव्वारा युक्त पार्क बनाने की तैयारी चल रही है, ताकि दूर-दूर से आने वाले लोगों के लिए वह रमणीक स्थल बन सके। गंगा घाटों पर अस्थायी शौचालय न बना कर अन्यत्र बनाया जाय। उन्होंने पॉलीथिन का प्रयोग न हो इस पर भी कड़ाई से पालन करने को कहा। अपने निरीक्षण में उन्होंने शास्त्री सेतु पर सुलभ कांप्लेक्स बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की तरह नवरात्र मेले के प्रांतीयकरण की कार्रवाई चल रही है। इसमें जिले से लेकर शासन स्तर तक अनेक औपचारिकताएं एवं स्वीकृति की जरूरत होती है, उसके पूर्ण होने पर मेले का स्वरूप और बेहतर होगा। उन्होंने मिर्जापुर औराई मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने के दौरान आ रही परेशानी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से नवरात्र तक एक लेन पक्का बनाने का निर्देश दिया, ताकि दर्शरनार्थियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें