फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने सीखे प्रोजेक्ट बनाने के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय मार्ग दर्शक शिक्षक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि डा.केएन त्रिपाठी और बीईओ अमरदीप जायसवाल ने दीप जलाकर किया। डा. त्रिपाठी ने प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन पर प्रोजेक्ट बनाने की जानकारी दी। बीईओ ने कहा कि शिक्षक विज्ञान के प्रयोगों में रुचि लें, तभी अच्छे प्रोजेक्ट का निर्माण हो सकेेगा, जो देश के विकास में सहायक होगा। जीआईसी के पूर्व प्राचार्य चंद्रमा प्रसाद ओझा ने प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। डा. सुजीत कुमार ने कृषि एवं खाद्य सुरक्षा पर प्रोजेक्ट बनाने के बारे में विस्तार से बताया। डा. सुबेदार यादव ने हमारी जीवन शैली एंव आजीविका, स्वास्थ्य, सफाई और पोषण के बारे में बताया। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने कहा कि जिला विज्ञान क्लब बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को उभारने का काम करता है। डा. आरके आनंद ने प्रोजेक्ट के प्रस्तुतिकरण के बारे में जानकारी दी। सोमेश मिश्रा ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी। इस दौरान मोनू बिंद, मनमोहन यादव, प्रदीप तिवारी, प्रवीण तिवारी, सहित 200 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया और प्रोजेक्ट बनाने के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें