फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में जलभराव के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमालपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विघालय रघुनाथ पुर में जलभराव के चलते छात्रों को परेशानी हो रही है। इसके खिलाफ उन्होंने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि विद्यालय परिसर में पानी भरा है। इसी गंदे पानी से होकर हैंडपंप और शौचालय जाना पड़ रहा है। विद्यालय प्रबंधन और अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।
रघुनाथपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर बच्चों को पानी पीने के लिए हैंडपंप एवं शौचालय पर जाने के लिए सड़े हुऐ पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। इस समस्या को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया।व् उधर अभिभावकों ने ब्लॉक के अधिकारी पर आरोप लगाया कि कई बार विघालय में जलजमाव की समस्या से ग्राम प्रधान ने भी उच्च अधिकारी को अवगत कराया लेकिन विभाग के अधिकारी ने इस पर ध्यान नही दिया, जबकि सरकार की मंशा है कि विद्यालयों को साफ सुथरा रखा जाय। ग्राम प्रधान गीता देवी ने सहायक पंचायत अधिकारी पर आरोप लगाया कि शौचालय के पास गड्ढा है जिसमे बरसात में पानी भरने से बच्चों को पानी पीने जाने में असुविधा होती है। इसकी शिकायत भी की गई लेकिन उन्होंने ध्यान नही दिया। उन्होंने बताया कि शौचालय पर आने जाने के लिए रास्ते पर मिट्टी डालने के लिए कई बार अनुमति मांगी गई, किन्तु एडीओ पंचायत की शिथिलता एवं लापरवाही की वजह से मिट्टीे डालने कि अनुमति नही मिली। इसी कारण बच्चों को सड़े पानी से होकर गुजरना पड़ता है। प्रधाध्यापक रमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि विभाग कई बार सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कक्षा सात के छात्र भोला ने आरोप लगाया कि हम लोगों को मिड डे मील के तहत भोजन नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा पर दे विशेष ध्यान
मिर्जापुर। संगमोहाल स्थित श्रीगोपी पाठशाला प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी शशांक शेखर शुक्ला ने बच्चों को ड्रेस का वितरण किया। नया ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बीईओ ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। शिक्षक बच्चों को अपना बच्चा मान कर पढ़ाएं। बच्चों की शिक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ड्रेस वितरण के दौरान सोनल वर्मा, पूजा जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें