मिर्जापुर। प्रशिक्षण से ही युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं। जीवन में सफलता के लिए तकनीकी प्रशिक्षण जरूरी है। तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करके ही युवा अपने सपनों को साकार करने के साथ ही दूसरे युवाओं को रोजगार दे सकते हैं। उक्त बातें अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल हफीर्जुरहमान ने मंगलवार को सिविल लाइन स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी का है, तकनीकी प्रशिक्षण लेकर युवक हुनरमंद हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं खास कर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण देने पर बल दे रही है। जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। प्रबंधक सुमित कुमार पांडेय ने बताया कि केंद्र में पांच कोर्स का संचालन किया जा रहा है। जिसमें सोलर टेक्निशियन, टीएनसी आपरेटर, फील्ड टेक्नीशियन, असिसटेंट इलेक्ट्रिशियन और कस्टमर केयर एक्जक्यूटिव का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान अतुल पांडेय ने आभार व्यक्त किया।