फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पचोखरा में एक गोदाम से 800 क्विंटल गेहूं बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडी समिति व खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को मड़िहान क्षेत्र के पचोखरा में बिना लाइसेंस भंडारण किए गए लगभग 20 लाख रुपये का 800 क्विंटल गेहूं बरामद किया है। टीम ने गोदाम को सीज कर गोदाम मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने जिलाधिकारी से शिकायत कर मड़िहान क्षेत्र के पचोखरा स्थित एक गोदाम में हजारों क्विंटल अवैध गेहूं भंडारण की बात कही। जिसको संज्ञान में लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक व मंडी समिति की संयुक्त टीम को कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा।
मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने गोदाम को खुलवाकर चेक किया तो उसमें लगभग 800 क्विंटल गेहूं था। कागजात मांगे जाने पर गोदाम मालिक गेहूं से संबंधित कोई कागजात न दिखा सका।
विज्ञापन

वरिष्ठ खाद्य निरीक्षक राजेश कुमार एवं मिर्जापुर इंस्पेक्टर मंडी समिति हिमांशु, सौरभ भारती ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन और कागजात के पचोखरा के एक गोदाम से 800 क्विंटल अवैध गेहूं पकड़ा गया है।
गोदाम मालिक अनिल कुमार गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में मंडी सचिव धीरेंद्र गुप्ता ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई हुई है। बरामद गेहूं का मूल्यांकन कर संबंधित के खिलाफ जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें