फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिणी परिसर में 80 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक व नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दक्षिणी परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र के दिशा निर्देशन में एक दिवसीय रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ भारत रत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।
विज्ञापन

मंडलीय चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आनंद सिंह ने रक्त दाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ब्लड बैंक के जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी को रक्तदान के बारे में जागरूक किया। शिविर में 120 लोगों ने पंजीकरण
कराया। इसमें 80 लोगों ने रक्तदान किया। अभियान में परिसर के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। भविष्य में भी रक्तदान करने का प्रण लिया। शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कंचन पडवल, डॉ. सौरभ करुणामय, डॉ. कृष्नेन्दु कुंडु के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस शिविर में नेहरु युवा केन्द्र के प्रतीक साहू की ओर से प्रथम बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए टी-शर्ट और कैप भी प्रदान किया गया। ब्लड कलेक्शन एंड ट्रांसपोर्ट वैन (बीसीटीवी) के अमित सिंह, प्रवेश राजभर, मनोज, श्रवण सिंह, माला सिंह, का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर छात्र सलाहकार डॉ. आशीष लतारे, डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. कौस्तव चटर्जी, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. पवन कुमार, सर्वेश, रंजीत पाल, डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. तुलसी रमन, डॉ. दयानिधि जेना, डॉ. राहुल, डा.अजय कुमार, डॉ. बाला मुर्गन,डा. जयंत नित्यानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रोट्रेक्ट क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान
मिर्जापुर। रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल के सदस्यों के द्वारा शनिवार को मंडलीय चिकित्सालय के रक्तकोष में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इससमें संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर में 14 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और आठ ने रक्तदान किया।
शिविर में पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं की संख्या ज्यादा रही। संस्था की अध्यक्ष अपूर्वा शुक्ला ने बताया कि विश्व रोट्रेक्ट सप्ताह चल रहा है। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। सचिव आदित्य सिंह ने कहा कि रक्दान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति को जरूर रक्दान करना चाहिए। शिविर आशुतोष श्रीवास्तव, शुभम जायसवाल, श्रवया शर्मा, दिनेश सिंह, निशि, नियति, शैफाली, शिवांगी आदि सदस्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें